Trending
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून/उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.) द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मेजर जनरल जी.डी. बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार एवं विचारक भी हैं। सामरिक मामलों की विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि A history of Hinduism पुस्तक इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नये दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है। इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान-विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। दुनिया में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज हर बड़े विषयों पर पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने का कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूसीसी का विधेयक पारित हो गया है और बहुत जल्द लागू भी होने वाला है। हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहकर नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना है।
इस अवसर पर मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.), चेयरमैन टोंस ब्रिज स्कूल विजय नागर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
