Trending
मतदान केंद्र में हो मूलभूत सुविधाएं, निर्वाचन में की गई लापरवाही नहीं होगी छम्य जिलाधिकारी
अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों में मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थओं के सम्बंध सेक्टर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट में पाई गई कमी को दूर करने हेतु एक महत्वपूर्ण वैठक आयोजन किया गया । जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन की प्राथमिकता को देखते हुए कार्य किया जाए इसमे की गई लापरवाही में सुधार का कोई मौका नहीं होगा । जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी मतदेय स्थलों में मूलभूत सुविधाएं पूर्ण हों यह सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक मतदेय स्थलों में भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुसार सभी मतदेय स्थलों पर आने जाने के लिए रास्ता, मतदेय स्थल की बाउंड्रीवाल, प्रकाश व्यवस्था, रैम्प पेयजल, शौचालय एवं खिड़की दरवाजा पंखा सहित मूलभूत सुविधाएं हों यह विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण करने के बाद जो सूची दी गयी है उसमे जो कमी पाई गई है उसको सम्बन्धित अधिकारी द्वारा पहले से दूर कर लिया जाए ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मतदेय स्थलों में फर्नीचर की व्यस्था अवश्य हो सूची के अनुसार मौके पर जाकर प्रत्येक केंद्र का निरीक्षण कर दूर किया जाए ।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्दुत को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मतदेय स्थलों में विद्दुत की व्यवस्था अच्छी हो । सूची के अनुसार जिन मतदेय स्थलों में कनेक्शन नहीं है कराकर सप्लाई कराया जाए। विद्दुत की व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है इसमे कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । साथ ही प्रत्येक केंद्र में विद्दुत के लिए ,पावर प्वाइंट सहित अन्य की भी व्यवस्था ठीक हो। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ पर शीट खराब है व टाइल्स खराब है तो उसको सही करा दें साथ ही प्रत्येक शौचालय में साफ सफाई बेहतर हो यह सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अश्वनी कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी अधिकारी परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप , सुधीर कुमार उपजिकधिकारी नौगांवा बृजपाल सिंह तहसीलदार धनौरा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
