Trending
गंगा नदी में डूबकर होने वाली मोतों को रोकने के लिए तुरंत किया जाए यह काम
अमरोहा/यूपी:- भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हसनपुर को सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि शवों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग जाते हैं स्नान भी करते हैं। पिछले एक सप्ताह में डूबने की अलग अलग घटनाओं में आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दुखद मौत हो चुकी है। लेकिन इससे भी ज्यादा दुखद है प्रशासन के द्वारा डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए गहराई दर्शाने वाले संकेतो आदि की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अविलंब पर्याप्त इंतजाम कर घटनाओं को रोका जाए। जिले से गुजरने वाली गंगा पोषक नहर क्षेत्र के लोगो के लिए कब्रगाह बनी हुई है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि डूबने की घटना होने पर तलाशी के समय कई कई सड़े गले शव और मिल जाते हैं जिनके नहर के पानी के साथ गंगा नदी में पहुंचने से गंगा नदी की पवित्रता को पलीता लगाने का काम किया जा रहा है। अंकुश लगाकर जल की गहराई मात्र चार फिट की जाए जिससे डूबकर आत्महत्या करने या डुबाकर मारने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए साथ ही मध्य गंगा नहर में भी चार फिट पानी छोड़ा जाए जिससे घटते भूगर्भ जलस्तर को रोका जा सके। सीमावर्ती जिला संभल के एंचोड़ा कंबो थानांतर्गत पड़ने वाले ग्राम नगलिया कामगार में दलित अबोध किशोरों युवाओं द्वारा अंबेडकर जयंती शोभायात्रा की परमिशन मिलने पर निजी आवास पर रखी हुई बाबा साहेब की प्रतिमा को निजी आवास से उठाकर सार्वजनिक स्थल पर रखने की घटना को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पुनः मूर्ति को सार्वजनिक स्थान से हटाकर पुनः पूर्व स्थान पर रखवाने के बाद और पूरा ग्राम दलित समाज का होने के बाद भी ग्रामवासी पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। मामले में चार युवाओं को जेल भेज दिया गया है। अनेकों नाम और लेकर उन्हें भी जेल भेजे जाने की बात की जा रही है। पूरे मामले को समाप्त कर किए जा रहे उत्पीड़न को रोका जाए। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री महिपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, ब्लाक मंत्री ओमवीर सिंह, मांगेराम राजू इमरत सिंह, यशवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
