Connect with us

राष्ट्रीय

नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, दिव्यांगजनों ने भी भाग लिया

Published

on

पिलखुआ/हापुड (सब का सपना):- ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन का वंदन अभिनंदन के लिए नगर में विधायक धर्मेश तोमर एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विभु बंसल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत निकली गई तिरंगा यात्रा में नारे लिखे पट्टिका लेकर दिव्यांगजनों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया इस अवसर पर विधायक धर्मेश तोमर, सांसद अतुल गर्ग ,पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ,जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी सहित सैकड़ो की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे तिरंगा यात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए कृष्णगंज पर संपन्न हुई यात्रा का उद्देश्य देश प्रेम राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना था।

शौर्य तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी,भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ,रोटरी क्लब ,व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, नवोदय समिति ,सेवा भारती ,संस्कार भारती , क्रीड़ा भारती, सहित अनेक व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनो के पदाधिकारीयो ने भाग लिया और भारत माता की जय के नारो के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending