Connect with us

उत्तर प्रदेश

चीनी मिल साबितगढ द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना आपूर्ति हेतु दो नये क्रय केन्द्र स्थापित किये गये

Published

on

पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना पर्चियां केवल एस.एम.एस. पर्ची के रूप में गन्ना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रेषित की जा रही है।

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 में जनपद मथुरा के गन्ना कृषकों को गन्ना आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 08.01.2025 को त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लि0, चीनी इकाई साबितगढ़ जनपद-बुलंदशहर द्वारा जनपद में दो क्रय केन्द्रों- बाघर्रा एवं मिलगेट छाता ऐट कामर पर कॉटा स्थापित कर दिया गया है।

उक्त दोनों कयकेन्द्रों पर अतिशीघ्र तौल कार्य (गन्ना आपूर्ति) चालू कर दी जायेगी। जनपद मथुरा के समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अनुरोध है कि अपने बेसिक सट्टे / बेसिक कोटे के आधार पर निर्धारित केलैण्डर में लगी हुयी पर्ची गन्ना आपूर्ति ई-टिकट के अनुसार करेगें यदि किसी गन्ना कृषक को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह श्री रिपुदमन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, छाता (मो.न.-9410030792) एवं श्री जितेन्द्र कुमार, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि., छाता (मो.न.-9837374551) से सम्पर्क करते हुये अपनी समस्या का त्वरित गति से समाधान करा लें तथा गन्ना कृषकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस.एम.एस द्वारा गन्ना तौल पर्ची ऑनलाइन उपलब्ध करायी जायेगी। कृषकगण अपना मोबाईल नम्बर से एस.एम.एस पर्ची नम्बर दिखाकर गन्ना तौल करायेंगे।

कृषक गन्ना सप्लाई हेतु मोबाईल अपडेट/रिचार्ज कराकर रखें जिससे आपके पास निर्धारित समय पर पर्ची प्राप्त हो सके। साथ ही गन्ना कृषकों से अनुरोध है कि अपने बेसिक कोटा/सट्टा को बरकरार रखने हेतु चीनी मिल साबितगढ के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान कोल्हू जूस गौशाला आदि में गन्ना आपूर्ति न करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending