अपराध
दो शातिर चोर गिरफ्तार,पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद
श्याना (मनोज गिरि) सब का सपना:- थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार साथ ही थाना स्याना क्षेत्र में शातिर चोरों द्वारा की गई चार चोरियों का खुलासा कर चोरी का सामान बरामद किया है। स्याना थाने पर सभी चोरियों की वारदातों का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि स्याना थल तिराहे के पास दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है।
प्रशांत पुत्र हरेंद्र निवासी मोहल्ला नंदपुरी कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलंदशहर एवं जुनैद पुत्र हामिद नूर निवासी मोहल्ला चौधरीयान कस्बा व थाना स्याना के रूप में पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हुई है। साथ ही पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों के द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया। जिनके कब्जे से गिरफ्तारी के समय पुलिस ने एक मोबाइल फोन दो साड़ी 462 रुपए एवं एक डीवीआर भी बरामद किया है । इसके उपरांत ख़बर लिखे जाने तक अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा था।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
