Trending
काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के मार्ग पर चलते हुए स्वराष्ट्र को सुराष्ट्र बनाने की दी प्रेरणा
चंदौसी/संभल (सब का सपना):- आजादी का अमृत महोत्सव एवं *राष्ट्रीय सेवा योजना, एस. एम. कॉलेज, चंदौसी के संयुक्त तत्वधान में काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया. कार्यक्रम के प्रारंभ भी डॉ हेमंत कुमार, उपप्राचार्य, एस. एम. कॉलेज, चंदौसी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. तत्पश्चात विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों के संस्मरण पर विचार प्रकट गये. विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीतों के गायन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. हेमंत कुमार ने विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के मार्ग पर चलते हुए स्वराष्ट्र को सुराष्ट्र बनाने की प्रेरणा दी. डॉ नरेंद्र शर्मा संयोजक आजादी का अमृत महोत्सव अपनी कार्यक्रम के रूपरेखा पर प्रकाश डाला. डॉ जितेंद्र कुमार संयोजक सरकारी कार्यक्रम समिति ने विद्यार्थियों को बताया की क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं पर आधारित कार्यक्रम भविष्य में भी संपादित किए जाएंगे. डॉ आर एस यादव की चंद्रशेखर आजाद और रामप्रसाद बिस्मिल के संस्मरण को विद्यार्थियों को सुनते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेनी की अपेक्षा की। डॉ गीता शर्मा स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरित होकर अपने व्यक्तित्व को निखारने की प्रेरणा विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ विशेष कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में अमरजीत जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कैडेट कोर कैडेट का विशेष रूप से योगदान रहा. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ-साथ आकाश, प्रतीक्षा, जुबेर, शिवि, अनंत आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
