Trending
वासुदेव मंदिर व रायपुर खुर्द अमृत सरोवर का होगा पुनरुद्धार,
अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद अमरोहा के वासुदेव तीर्थ व जोया रोड अमरोहा निकट कलेक्ट्रेट रायपुर खुर्द अमृतसर सरोवर को अमृत योजना के अंतर्गत पुनरुद्धार कर जनपद में मॉडल के रूप में विकसित किए जाने के दृष्टिगत प्रेजेंटेशन कलेक्ट सभागार में दिखाया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वासुदेव तीर्थ को आकर्षक भव्य दिव्य सुंदर किए जाने के लिए क्या-क्या प्रयोग किया जा रहे हैं इसका प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखकर जानकारी लेकर बेहतर कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अमरोहा को दिया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि वासुदेव तीर्थ प्राचीन काल से महत्वपूर्ण स्थल रहा है इसका पुनरुद्धार कर सौंदरीकरण कर भव्य दिव्य रूप देकर आकर्षण का केंद्र बनाया जाए ताकि यह जनपद में मॉडल के रूप में विकसित हो सके। कहा कि इसके लिए कार्य योजना बनाकर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कर अंतिम रूप दिया जाए । कहा कि वासुदेव मंदिर में चारों ओर आकर्षक रंगीन लाईटें बैठने की व्यवस्था कलरयुक्त फाउंटेन , सुन्दरपार्क झूले सेल्फी प्वाइंट बोटिंग की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था करायी जाए । कहा कि सुंदर घाट म्यूजिक सिस्टम और वैठने कि उत्तम व्यवस्था हो कहा की वासुदेव तीर्थ को पर्यटन का केंद्र के रूप में विकसित किया जाए ।
इसी प्रकार जोया रोड कलेक्ट्रेट स्थित रायपुर खुर्द अमृतसर सरोवर को भी आकर्षक सुंदर और स्मार्ट बनाए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवर ऐसा आकर्षक और सुंदर हो की पर्यटन का केंद्र बनकर बन सके चारों ओर लाइटिंग बेंचेज की व्यवस्था कलर युक्त फाउंटिंग बोटिंग और कैंटीन की भी व्यवस्था अमृत सरोवर में होनी चाहिए । कहा की म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाए । कहा की गंदा पानी निकालने की भी व्यवस्था किया जाए साथ ही पानी फिल्टर किए जाने की भी व्यवस्था हो ताकि है पानी साफ सुथरा हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेश सुरेंद्र सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अमरोहा डॉ बृजेश सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
