Trending
8 वर्ष से विमल चौहान कर रहे जैविक खेती अन्य किसानों को भी कर रहे जागरूक

अमरोहा (सब का सपना):- कृषि किसान संगम- 4 का आयोजन नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम जीरखी में जैविक किसान विमल चौहान के द्वारा ए एस वेंकट हॉल में कृषि किसान संगम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन कैलाश त्यागी ने किया। किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरुक किया तथा मशरूम के विशेषज्ञ एसके मिश्रा पंतनगर विश्वविद्यालय से तथा डॉक्टर प्रनीता जायसवाल wwf से विनय कुमार वर्मी कंपोस्ट के सुधान्कर जैविक डॉ सुनित डॉक्टर दीपक मेहंदी रत्ता डॉ योगेश आदि कृषि विशेषज्ञो सुरेंद्र कुमार त्यागी रवि धारीवाल अंकुर त्यागी ने क्षेत्र से आए लगभग 400 किसानों को जैविक खेती के लाभ बताए तथा आज के समय को देखते हुए हमारे लिए जैविक खेती बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर मौजूद कृषि वैज्ञानिक डॉ एस के मिश्रा जी पंतनगर- (मशरूम की जानकारी) पूसा दिल्ली से आई कृषि वैज्ञानिक प्रणीता जायसवाल ने (अजोला) पशुओं का संपूर्ण चारे ओर उसकी पौष्टिकता के बारे में जानकारी दी। डॉ सुनित ने गाय के गोबर से तैयार प्रोडक्ट पर जानकारी दी। डॉ दीपक मेहंदी रत्ता मुरादाबाद एग्री बिजनेस इंस्टीट्यूट मुरादाबाद( ट्रेनिंग सेंटर बायो की दुकान) शुभंकर ने बर्मी कंपोस्ट पर जानकारी दी। सुरेंद्र त्यागी ने हल्दी की जानकारी दी। इस दौरान चन्द्र विमल चौहान रघुनंदन सिंह बृजनंदन सिंह चौहान नरेंद्र सिंह ओंमकार सिंह मेघराज चौहान अशोक कुमार प्रेम कुमार प्रिन्शी यादव रिंगन चौहान कुशेन्दर अनिल गोलू राजा कपिल यादव भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।