Trending
सावधान:- पेंशन बनवाने के नाम पर विधवा महिला की हड़प ली जमीन
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- कमई थाना बरसाना गांव की रहने वाली विधवा सुशीला एवं उसके दो नाबालिक बच्चों से धोखाधड़ी कर पेंशन बनवाने के नाम पर बैनामा कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छाता तहसील पहुंचे विधवा के नाबालिक पुत्र नारायन व दीनदयाल और उसके चाचा रामबाबू ने आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है, कि सुशीला पत्नी स्वर्गीय मेघश्याम निवासी कमाई तहसील गोवर्धन थाना बरसाना की आराजी भूमि खसरा संख्या 280 को विष्णु पुत्र पप्पू निवासी कमई आदि ने विधवा पेंशन बनवाने नाम सब रजिस्ट्री कार्यालय छाता में दिनांक 28/12/2023 को बैनामा करा लिया है।
महिला के अनपढ़ होने का उठाया गया फायदा
सुशीला का अनपढ़ होने का फायदा उठाकर षड्यंत्रकारी लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा कर लिया है, विष्णु के साथ में कई षड्यंत्रकारी लोग भी मिले हुए हैं, कीमती भूमि मौज कमई में है ,उसका बैनामा श्री श्याम श्याम धाम फॉर्म के अधिकृत पार्टनर कुशाग्र गुप्ता निवासी पलवल के नाम करा लिया है, कुछ दलाल लोगों ने विधवा सुशीला से धोखाधड़ी व षड्यंत्र कर संपत्ति को हड़प लिया है,
आरोप:- शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी नहीं की कोई कार्यवाही
हम परेशान लोगों ने थाना बरसाना में पुलिस से भी शिकायत की, परंतु थाना बरसाना में भी हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हुई, और कई अधिकारियों के पास में शिकायत की परंतु कहीं भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, विधवा के पुत्र नारायण ने बताया कि विष्णु निवासी कमई के साथ में मिले कुछ दलाल लोगों मां से पेंशन बनवाने के नाम पर रजिस्ट्री कार्यालय छाता में धोखाधड़ी और षड्यंत्र रच कर कृषि भूमि का बैनामा करा लिया है,
पति के मरने के बाद से ही विधवा महिला रहती है टेंशन में
विधवा महिला के पुत्र ने बताया की मेरी मां पिता के मरने के बाद में मानसिक टेंशन से परेशान है, उसे कुछ कम समझ में आता है ,और अनपढ़ है, उसके बदले न हमको कोई धनराशि दी गई है, हम उच्च अधिकारियों से निवेदन करते हैं, कि हमारी संपत्ति को फर्जी तरीके षड्यंत्र हड़पने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर हमारे जमीन को वापस किया जाए।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
