Connect with us

Trending

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर किया अपहरण का केस दर्ज जाने पूरा मामला

Published

on

ग्रेटर नोएडा:- अक्सर पुलिस के द्वारा केस दर्ज करना कोई खास बात नहीं है बल्कि एक आम बात है। लेकिन पुलिस के द्वारा पुलिस पर ही केस फाइल किया जाए यह बड़ी बात है। आज एक ऐसा ही मामला हम आपको बताएंगे जब उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।

यहां पर आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की राजधानी दिल्ली में सभी राज्यों के पुलीस प्रमुखों के साथ वैठक की थी। साथ ही सभी राज्य के पुलीस प्रमुखों व जांच एजेंसियों को निर्देश दिया था कि एक साथ मिलकर काम करें। जांच एजेंसियों को भी आपस मे सूचनाएं और जानकारी साझा करने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद भी उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा से यह मामला सामने आया जो जाहिर करता है कि शायद ही जांच एजेंसिया आपसी तालमेल के साथ काम कर रही है।

आखिर क्या है पूरा मामला

बीते शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एलेस्टोनीयो अपार्टमैंट के फ्लैट के टावर नंबर 1ए फ्लैट नंबर 101 मे छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंचीं जहां से पुलीस ने ऑनलाइन सट्टा लगवाने के आरोप में 9 लोगो को गिरफ्तार किया था। जिसमे अब यूपी पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पुलीस ने मैंटिनेस मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज किया है।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending