filmi samachar
सीसीटीवी में मोटरसाइकिल चोर कैद, पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
अमरोहा/यूपी:- जनपद के कृष्णा कॉलोनी गली नंबर 7 से ग्राम प्रधान की बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब ग्राम प्रधान किसी कार्य से जेई के आवास पर पास पहुंचे थे।
कल्लन सिंह सैनी कायमपुर करार नगर गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान है जो की थाना नौगांवा सादात में आता है। वह अपने किसी कार्य से जेई के आवास पर कृष्णा कॉलोनी गली नंबर 7 में पहुंचे थे। बाइक खड़ी करने के बाद वह 5 मिनट के बाद जब वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक up 23 y 5997 चोरी हो चुकी है। ग्राम प्रधान ने पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा और वहां पर जाकर फोटो चेक कराई तो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।हालांकि उसके बाद ग्राम प्रधान ने 112 पुलिस को कॉल भी किया लेकिन उसकी कोई सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद से ग्राम प्रधान कोतवाली अमरोहा पहुंचा लेकिन अमरोहा कोतवाली में उन्हें यह कहते हुए टाल दिया कि यह मामला थाना देहात का है। जैसे ही उसके बाद वह थाना देहात पहुंचे तो उन्होंने यह कहकर डाल दिया कि मामला कोतवाली का है। अब सवाल उठता है कि जहां सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कहती है कि पीड़ित को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरो की लगातार बैठक लेकर कहते हैं कि किसी भी तरीके से पीड़ित को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ अमरोहा पुलिस कितना पीड़ित का सहयोग करती है। यह इस खबर से अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि 12:10 मिनट पर बाइक चोरी होने के बाद शाम 5:00 बजे तक कहीं पर भी पुलिस ने कोई तहरीर नहीं ली थी। लेकिन उसके बाद ग्राम प्रधान ने 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। अब देखना यह होगा कि पुलिस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
