Connect with us

Trending

जनपद अमरोहा में 37 लाख पेड़ पौधे लगाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Published

on

अमरोहा। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में 37 लाख पेड़ पौधे लगाने की तैयारी अमरोहा प्रशासन द्वारा जोरों पर किए जा रही है। जहां जनपद अमरोहा के सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में पौधे लगाने की तैयारी प्रशासन ने सौंप दी है। वही जुलाई माह में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ शुरू किया जाएगा। इस दौरान जुलाई माह में पेड़ पौधे लगाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।


इस दौरान अमरोहा के जिला प्रभागीय वनाधिकारी एसपी सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा जनपद अमरोहा को 37 लाख पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इस दौरान वन विभाग को जनपद में 16 लाख पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। और इसी के साथ अन्य विभागों को 20 लाख पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस दौरान जनपद में 55 लाख 39 हजार पौधे 16 नर्सरी में तैयार कर रखी है। जनपद अमरोहा में सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाने की सारी जिम्मेदारियां सौंप दी है। वहीं पेड़ पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान शासन का निर्देश आने पर जुलाई माह में पेड़ पौधे लगाने की तैयारी शुरू की जाएगी। जिसको लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

उन्होंने बताया है कि वृक्षारोपण अभियान में जनपद में तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसकी नर्सरी तैयार की जा चुकी है। वही शीशम, सागवान, जामुन अमला अनार अमरूद अर्जुन कनक बाश शीर्ष आदि पेड़ लगाए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने लोगों से यह आग्रह किया है की बरसात का मौसम नजदीक आ रहा है ऐसे में देश को सबसे ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि जहां पेड़ पौधे होते हैं वहां वर्ष भी समय पर होती है। और गर्मी का प्रकोप भी काम हो जाता है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए और दूसरों को भी पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा है कि पेड़ पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending