Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया ग्राम रहरा का निरीक्षण, ग्राम में गन्दगी देख खण्ड विकस अधिकारी को नाराजगी के साथ लगाई फटकार

Published

on

रहरा/अमरोहा:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा विकासखंड गंगेश्वरी के ग्राम रहरा का संचारी रोग अभियान के दृष्टिगत साफ-सफाई अभियान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गलियों में साफ-सफाई न मिलने पर, गन्दगी का अंबार लगे होने तथा नालियां चोक होने तथा मार्गो पर जल-जमाव होने पर खण्ड विकास अधिकारी पर नाराजगी के साथ कड़ी फटकार लगायी। उन्होनें निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी सफाई कर्मचारी नियुक्त है उसके द्वारा प्रतिदिन नालियों की साफ सफाई की जाये। कही पर भी रास्तों पर जल-जमाव न हो, नालियों व मार्गों तथा जल-जमाव वाले स्थलो पर एन्टी लार्वा दवा, फागिंग, चूना आदि का अभियान चलाकर छिड़काव कराया जाये। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक के सभी ग्रामो में अभियान चलाकर साफ-सफाई, एन्टी लार्वा दवा, चूना का छिड़काव कराया जाये। किसी भी ग्राम में जल-जमाव की स्थिति न हो। संचारी अभियान के तहत चल रहे दस्तक अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा आशा व एएनएम को बुलाये जाने पर उपस्थित न होने पर खण्ड विकास अधिकारी पर कड़ी फटकार लगाते हुये आशा व एएनएम का स्पष्टीकरण काल करने का निर्देश दिये कहा कि यदि स्पष्टीकरण सन्तोषजनक न मिला तो एक दिन का वेतन काटा जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, आदि सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending