Trending
सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष करें वसूली अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों की राजस्व वसूली करें उपजिलाधिकारी – जिलाधिकारी
अमरोहा(सू0वि0):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की प्रगति की समीक्षा उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार द्वारा कराए जा रहे अन्य कार्यों से सम्बंधित विन्दुओ पर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्टांप, राजस्व, परिवहन कर, आबकारी, मंडी, परिवहन, वानिकी एवं वन्य जीव, सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली एवं वसूली के सापेक्ष जारी आरसी की समीक्षा की गई और कम राजस्व वसूली वाले विभागों को तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्टांप विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि 1 साल में जो रजिस्ट्री की गई है उनकी एक्सेल शीट पर डाटा उपलब्ध कराये। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए की कार्य योजना बनाकर वसूली की जाए जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो।
जिला संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध परिवहन जो चल रहे हैं, ओवरलोडिंग वाहनों भी प्रभावी कार्रवाई किया जाए। आबकारी विभाग को निर्देशित कहा कि अवैध शराब के जो भी अड्डे हैं उन पर प्रभावी कार्रवाई किया जाए उनके ठिकानों पर अभियान चलाकर छापेमारी की कार्रवाई करें।
उन्होंने चेताया कि राजस्व वसूली में तेजी लायें वरना कार्यवाही की जायेगी, जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में राजस्व वसूली में प्रगति दिखनी चाहिए वार्षिक व मासिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम नही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर राजस्व वसूली किया जाए अधिक बकायेदारों को गिरफ्तारी भी की जाए इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किया जा रहे हैं वह वास्तव में दिखाई देना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर , समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका में नंबर पंचायत ई0ओ0 न0पा0प0 एवं न0पं0 सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
