Trending
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कि कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाए जाने के दृष्टिगत तैयारी की समीक्षा, सभी विभागों को समय से तैयारी पूर्ण करने के दिया निर्देश
अमरोहा (सब का सपना)सू0वि0:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपने कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जो मन्दिर हैं जलाभिषेक वाले उनकी साफ सफाई, प्रकाश पानी की व्यवस्था नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पोल खुला न रहे निश्चित दूरी पर पालीथीन लगा दिया जाय । टूटे जर्जर खंभे तारों का अभियान चलाकर सर्वे कर बदल दिया जाए , विद्दुत सम्बन्धी कोई घटना नहीं हो इसके लिए पुख्ता तैयारी कर लिया जाये। शिविर में कनेक्शन दिया जाए निर्बाध विद्दुत आपूर्ति दिया जाय अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर भी रखे जाए । सुरक्षा के इन्तजाम भी वंहा पर हों शिविर के पास मेडिकल कैम्प भी लगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत हॉस्पिटल एक्टिव रहे डॉक्टर की तैनाती कर दिया जाए एम्बुलेंस सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। डॉक्टर और स्टाफ अपनी तैनाती स्थल पर अवश्य रंहे कोई घटना होने पर त्वरित चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग की साफ सफाई करा दिया जाय ग्रामीणों में जंहा से काँवड़ यात्रा गुजरती है उन मार्ग की सफाई घास और झाड़ियों की कटाई प्राथमिकता से करा दिया जाए जंहा मार्ग में जल भराव है उसको प्राथमिकता के साथ निकलवाया जाय। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए की मार्ग में पढ़ने वाले समस्त पेट्रोल पंप पर कार्यरत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय क्रिया शील रहे व शौचालय रास्ते के बंद न रहें।आवश्यक सभी शहरी क्षेत्र में भी साफ सफाई पानी साइनेज लाइट की व्यवस्था सभी जगह हो जाए। अधिशासी अभियंता pwd जहाँ सड़क खराब हैं गड्ढे हो गए हैं उसको साफ सफाई समय से करा दिया जाय सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाए । जिलाधिकारी मैं वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पेड़ो की टहनियों को कटवाया जाय मार्ग में जो पेड़ हैं कटाई छटाई करा दिया जाय।कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जाए सभी व्यवस्था कांवड़ियों को जीवन से ख्याल रखकर किया जाए। प्रबंधक राष्ट्रीय राजमार्ग जिन बिंदुओं पर समस्या बताई गई उसको प्राथमिकता के साथ ठीक करा दिया जाय लाइट जो खराब हैं सही हो जाए आवश्यक जगह पर कैमरा लग जाए अवैध कट, जल जमाव वाले मार्ग को सुदृढ़ कर दिया जाय। प्रबंधक रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि चालकों को निर्देशित कर दिया जाय बस लिमिट गति में चले। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने कहा कि कांवड़ को दुर्घटना रहित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है किसी को कोई परेशानी न हो जंहा नहर पड़ रही है वहां पुलिस अवश्य लगाई जाय । जंहा शिविर लगतें हैं सड़क से अधिक से अधिक दूरी पर लगे स्थल का चिन्हाकन कर लिया जाए । कावड़ के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं फिर भी कोई भी चूक ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गण समन्वय बनाकर कार्य करें कोई भी घटना घटित ना हो। कावड़ सकुशल निपटाने में कोई भी कोताही ना बरते। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, डिप्टी कलेक्टर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अमरोहा अधिशासी अभियंता विद्युत अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे सहित, संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
