Connect with us

Trending

असन्तुलित/बेहिसाब उर्वरक प्रयोग से घट रहे पोषक तत्व, मिट्टी हो रही बीमार

Published

on

छाता/मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- किसानों द्वारा खेती में लगातर रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की सेहत लगातार खराब होती जा रही है। भूमि में अब बहु पोषक तत्वों की कमी के साथ ही जैविक पदार्थ और लाभदायक सूक्ष्म जीवों की संख्या भी कम होती जा रही है। ऐसे में चम्बल फर्टिलाईजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड ने एस वी सी इंडस्ट्रीज किसान सेण्टर छाता जिला मथुरा में किसानो के लिए खेती की उन्नत तकनीकों पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से चम्बल से अनुसन्धान एवं विकास विशेषज्ञ श्री रोहित पाटीदार ने किसानो को क्षेत्र में चलायी जा रही चम्बल की इस परियोजना के बारे में बताते हुए किसानों को नवीन तकनीकों से भी अवगत कराया।

साथ ही किसानो को चम्बल के नवीनतम उत्पाद उत्तम प्रणाम की खूबियों का वर्णन करते हुए बताया की उत्तम प्रणाम के उपयोग से डीएपी की प्रयोग मात्रा कम कर अधिक उत्पादन लिया जा सकता है जिससे किसानो को प्रति एकड़ अधिक शुद्ध मुनाफा होगा। श्री रोहित पाटीदार ने मृदा स्वास्थ्य का खेती में महत्व बताते हुए परम्परागत खेती को छोड़, खेती में उन्नत तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया और चम्बल के विशेष बायो उत्पाद उत्तम सुपरराहिजा की खूबियां बताई और इसके खेती में प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य में सुधार के साथ अधिक उत्पादन लेने की क्षमता से अवगत कराया।

इसी कड़ी में चम्बल द्वारा क्षेत्र के किसानो के लिए चलित मृदा परिक्षण प्रयोगशाला द्वारा गांव गांव में जाकर मिट्टी जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान चम्बल चलित मृदा परिक्षण प्रयोगशाला के एनालिस्ट श्री जय प्रकाश पांडेय ने किसानों को मिट्टी को स्वस्थ रखने के उपाय और फसल के पौध सरंक्षण की जानकारी पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एस वी सी इंडस्ट्रीज से उपस्थित अधिकारी श्री शरद कुमार एवं श्री मुकेश ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और किसानों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानो ने चम्बल टीम और एस वी सी इंडस्ट्रीज का धन्यवाद करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रम होने की उम्मीद जताई।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending