अपराध
जिलाधिकारी ने की चीनी मिल प्रभारियों के साथ वैठक घटतौली की शिकायतों पर जताई नाराजगी
अमरोहा (सु. वि.):- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गन्ना क्रयकेन्द्रों में मिल रही घटतौली किसानों के लिए उचित व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने चीनी मिल प्रभारियों पर नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित करते हुए कहा कि गन्ना क्रयकेन्द्रों पर लगातार घटतौली की शिकायतें मिल रही हैं।
किसानो के लिए केंद्र पर कोई उचित व्यवस्था नहीं है अभी हाल ही में निरीक्षण करने पर पर्याप्त घटतौली मिली है। कोई शिकंजा आपके द्वारा नही कसा जा रहा है लापरवाही की जा रही है।किसानो को परेशान होना पड़ रहा है यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पुनः निरीक्षण किया जाएगा यदि घटतौली की यही स्थिति रही तो खैर नहीं होगी कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। चीनी मील ध्यान दें गन्ना क्रयकेन्द्रों पर की जा रही घटतौली पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए इसमे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रत्येक गन्ना क्रयकेन्द्र में किसानों को अच्छी सुबिधा मिलनी चाहिए वहां पर अच्छी व्यवस्था कराई जाए । किसी भी किसान को परेशान ना होना पड़े । वैठक में पहुंचे चीनी मिल प्रभारी से जिलाधिकारी ने जानकारी ली की अभी हाल में निरीक्षण करने पर चांगीपुर के एक केंद्र पर घटतौली मिली थी उस पर आप द्वारा क्या की गई है बताया कि दो बाबू हटा दिए गए हैं ।
जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना लदे वाहनों पर पीछे की साइड न्यूनतम दो बाई दो⅘ मीटर लाल कपड़ा लगा हो जिस पर रिफ्लेक्टर टेप चिपके हों। रिफ्लेक्टर टेप से संबंधित जागरूकता भी किया जाय। गन्ना ढोने हेतु लगे वाहनों के सम्बंध में अधिकृत ट्रांसपोर्ट कांट्रेक्टर को निर्देशित किया जाए कि उनके पास वाहन से सम्बंधित फिटनेस प्रमाण पत्र , परमिट टैक्स और इंश्योरेंस इत्यादि होने पर ही वाहनों का संचालन किया जाए इस प्रकार की व्यवस्था कराई जाए । इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव संभागीय परिवहन अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व चीनी मिलों के प्रभारी मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
