Trending
खीर मैया मन्दिर भागवत कथा समापन पर, जन सहयोग से हुआ विशाल भंडारा
हवन यज्ञ भंडारे के साथ भागवत कथा समापन,भंडारे में शाम तक लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- छाता क्षेत्र के गोवर्धन रोड सांखी अलवाई गांव के मध्य स्थित खीर वाली मैया पर श्रीमद् भागवत कथा समापन के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, विशाल भंडारे में पहुंचकर भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं प्रसाद पाने वाले नर नारी वृद्ध बाल व युवा अपने आप को धन्य समझे। अवसर पर भागवत प्रवक्ता भगवत शरण महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान हमें सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं |
मूलभागवत कथा जैसे आयोजनों से नई पीढ़ी भी संस्कारवान बनती है वही हमें यह कथा जीवन जीने का सूत्र भी सिखाती है |महाराज ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने सभी लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है।सांखी अलवाई के मध्य खीर वाली मैया प्रांगण पर वर्ष में एक दो बार ऐसे आयोजन होते रहते हैं यह प्रसिद्ध स्थान है, यहां जल्द ही कुछ समय बाद जन सहयोग से दिव्य और भव्य मंदिर बनकर तैयार होने को है , यहां बड़ी दूर दराज से भक्तजन आते हैं, और खीर वाली मैया सभी भक्त लोगों की मनोकामना पूर्ण करती है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण, गंगा राम, सुखवीर,वीरपाल, जगदीश, बृजगोपाल प्रधान, कलुआ नेता,दरयाब ,बाबू भगत, मधुर, श्री चन्द्र,रमेश, पूरन सिंह, प्रहलाद , बिंदी पुजारी,विजय, मोहनी, चतुरी, राजवीर, प्रदीप, कुमर पाल, देशराज धर्म आदि मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
