उत्तर प्रदेश
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता (चित्रकला) का आयोजन
शिकारपुर(मनोज गिरि) सब का सपना:- नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर लॉ कॉलिज के प्रांगण में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता (चित्रकला) का आयोजन किया गया जिसका थीम मानवाधिकार था इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन के बाद किया गया।
प्रतियोगिता में एलएल.बी. एवं बी.ए.एलएल.बी. के 43 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिषेक कुमार बी.ए.एलएल.बी.प्रथम सेमेस्टर डेल्सी भारद्वाज बी.ए.एलएल.बी.तृतीय सेमेस्टर व द्वितीय स्थान पर अंकुश एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर, प्रतिमा सिंह बी.ए.एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान पर अमन बी.ए.एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर, गुंजन चौहान बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर रहे निकिता भास्कर एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर व दीक्षा बी.ए.एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया इन छात्र-छात्राओं एवं सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्रबन्धक सचिव विपिन बंसल, द्वारा प्रतियोगिता का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता के अंत में प्रबन्धक विपिन बंसल, ने सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अरविन्द कुमार रहे यह प्रतियोगिता मानवाधिकार समिति के द्वारा कराया गया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ प्रमोद कुमार, उत्तमवीर सिंह, श्वेता सिंह, डॉ. अरविन्द कुमार, सुहेल आलम, लक्ष्मी, निखिल जैन, प्रतीक नागर, गोपाल, अतर सिंह, लवकुश, श्याम आदि का विशेष योगदान रहा ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
