अपराध
अधिवक्ता को वार्ड में पानी की पाइप लाइन को सही करना पड़ा भारी
शिकारपुर/बुलंदशहर (मनोज गिरि):- नगर के मौहल्ला कोट कला निवासी उदयवीर सिंह पुत्र नत्थी सिंह बुलन्दशहर कचहरी में अधिवक्ता है अधिवक्ता उदयवीर सिंह वीरवार की सुबह मौहल्ला कोट कला में सरकारी कुएं के पास पानी की पाइपलाइन टूट जाने की वजह से पानी भरा हुआ था जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना कर रहा पड़ रहा था स्थानीय लोगों की शिकायत पर अधिवक्ता उदयवीर सिंह, वहां गए और नगर पालिका कर्मचारियों को बुलाकर पाइप लाइन को सही कराया ।
इस दौरान मौहल्ले का शाहिद पुत्र सत्तार नाम का एक व्यक्ति आ कर अधिवक्ता उदयवीर सिंह, के साथ बदतमीजी व गाली-गलौज करने लगा जब अधिवक्ता उदयवीर सिंह, ने इसका विरोध किया तो वह अधिवक्ता उदयवीर सिंह, को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़ा हुआ पीड़ित अधिवक्ता उदयवीर सिंह, ने शिकारपुर कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है जब इस सम्बन्ध में शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रखर पाण्डेय, से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने बताया कि एक प्रार्थना पत्र दिया गया है उस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
