उत्तर प्रदेश
केएमयू के कुलाधिपति ने डाक्टर सहित समस्त स्टाफ संग मनाया फर्स्ट डे-2025
मथुरा( राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने डाक्टरों व सहायक स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से नया साल का स्वागत किया। नए साल के पहले दिन एक दूसरे को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी गई। बुधवार को केएमयू के लैक्चर थियेटर में ’फर्स्ट डे-2025’ कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी किया।
विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने चिकित्सकों एवं विवि के स्टाफ से कहा नये साल हम नए संकल्पों के साथ चलने को तैयार रहें। आप सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। यह नया साल हमारे अंग्रेजी कैंलडर परिवर्तन का होता है जबकि भारत का नया साल चैत्र माह अप्रैल में मनाया जाता है।
वाइस चांसलर डा. एनसी प्रजापति ने सभी स्टाफ का आह्वान किया कि आज साल के पहले दिन हम सभी संकल्प लें कि सेवा ही हमारा धर्म है। इस धारणा के साथ हम सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस दौरान विवि के रजिस्ट्रार डा. पूरन सिंह, सब रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, एडीशनल मेडीकल सुप्रीडेंट डा. आरपी गुप्ता ने भी ’फर्स्ट डे-2025’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विवि के सभी डीन, प्रोफेसर, अस्पताल के चिकित्सक सहित पीजी डाक्टर मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
