अपराध
Sambhal news नशे के विरुद्ध छेड़े गए युद्ध में प्रत्येक केमिस्ट की हो सहभागिता… ड्रग इंस्पेक्टर जयेंद्र कुमार
संभल (सब का सपना):- केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर जयेंद्र कुमार ने नशे के विरुद्ध छेड़े गए युद्ध में प्रत्येक केमिस्ट की सहभागिता होने, प्रत्येक मेडिकल पर कैमरे लगाने, तथा शेड्यूल x, h एवं h1 की दवाइयां केवल डॉक्टर की पर्ची पर देने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सदर कोतवाली क्षेत्र के तिरंगा मार्केट में स्थित शर्मा मेडिकोज पर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर जयेंद्र कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ड्रग विभाग एवं शासन, प्रशासन की मंशा से सभी को अवगत कराया।
अपने संबोधन में ड्रग इंस्पेक्टर जयेंद्र कुमार ने कहा कि नशे के विरुद्ध छेड़ा गया युद्ध केमिस्ट बंधुओं के सहयोग से ही सफल होगा। उन्होंने सभी प्रकार की नशीली दवाइयों की बिक्री को दंडनीय अपराध बताते हुए कहा कि शेड्यूल x, h एवं h1 की दवाइयां केवल डॉक्टर की लिखित पर्ची पर ही बेची जाए। अपने मेडिकल को साफ स्वच्छ सुंदर रखते हुए उसमें सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाये जाए। शासन और प्रशासन की मंशा पारदर्शी व्यवस्था और ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने और कराने की है।
उन्होंने दिए गए दिशा निर्देशों के पालन न करने वाले मेडिकल की शिकायत करने का भी आग्रह किया। केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन श्याम शरण शर्मा ने बताया कि औषधि विभाग तथा शासन, प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत सभी मेडिकल ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। फिर भी यदि कहीं किसी के द्वारा नियमों की अवहेलना होती है तो इसमें केमिस्ट एसोसिएशन कोई हिमायत नहीं लेकर विभागीय अधिकारियों का सहयोग करेगा।
ड्रग इंस्पेक्टर के निर्देश उपरांत केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने बताया कि संपूर्ण जनपद क्षेत्र में थाना एवं ब्लॉक स्तर पर केमिस्ट बंधुओं की बैठक की जाएगी, जिसमें नशे के विरुद्ध शुरू किए गए महायुद्ध में सभी केमिस्ट बंधुओं की भूमिका तय की जाएगी। इससे पूर्व जागरूकता की दृष्टि से बैठक आयोजित करते हुए सभी केमिस्ट बंधुओं को शासन प्रशासन एवं औषधि विभाग की मंशा से अवगत कराया जाएगा।
बैठक में रितिक शर्मा ,आदित्य शर्मा, मोहम्मद शाहनवाज, हेमंत वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता ,सुबोध पाल, जीतपाल प्रजापति, आकाश वार्ष्णेय ,रोहित कुमार, दुर्वेश सैनी, प्रताप सिंह आर्य, नीरज कुमार, सत्यवीर पाल आदि अनेक केमिस्ट बंधुओ ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश वार्ष्णेय ने की तथा संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
