Connect with us

Sambhal news

ahiliyabai holker news अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत इंटर कॉलेजो में विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई आयोजित

Published

on

चंदौसी/सम्भल (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- चन्दौसी विधानसभा के नौ कॉलेजो में पहले दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए। जिसमे भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने स्कूलों में कराए दो दिवसीय कार्यक्रमो के लिए पार्टी पदाधिकारियो को भेजा गया।भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ टीएस पाल ने बताया अहिल्याबाई होळकर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया,मार्ग बनवाए-सुधरवाए, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्यक्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के विद्धान जिसके लिए आज भी उनको याद किया जा रहा है।

शासन आदेश अनुसार अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती पर एफ आर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अभियान संयोजक डॉ टीएस पाल, प्रधानाचार्य वसीमुद्दीन, राजेश पाल वाहिद हुसैन,मोहम्मद हनीफ। श्री अक्रूर जी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि डॉ अमित वार्ष्णेय, मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह, उप प्रधानाचार्य सफिया अंजुम।रामप्यारी आर्य इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि राजश्री अग्रवाल, प्रधानाचार्य कृति कुशवाह।

चन्दौसी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि देवेंद्र गुप्ता मोनू , प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली में मुख्य अतिथि माधवेन्द्र सिंह राघव, प्रधानाचार्य करन सिंहवली मोहम्मद समाज सेवक कॉलेज गुमथल में मुख्य अतिथि चंद्रसेन दिवाकर, मुख्य वक्ता डॉ टीएस पाल, प्रधानाचार्य हुकुम सिंह इंटर कॉलेज बहजोई में मुख्य अतिथि ललित मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ संजय वार्ष्णेय।चंद्रपाल आर्य इंटर कॉलेज, बहजोई में मुख्य अथिति कमल कुमार कमल, प्रधानाचार्य सुधीर कुमार।हीरादेवी तोताराम गर्ल्स कॉलेज बहजोई में मुख्य अतिथि विकास वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य आशा देवी चौहान ने देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया उसके उपरांत बालिकाओं की दौड़, अहिल्याबाई की जीवन पर आधारित रंगोली एवम वाद-विवाद प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता के विजयी छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को मैडल एवम प्रमाणपत्र प्रदान किये।आज एसएम इंटर कॉलेज, नानक चंद्र इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवम बीएमजी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending