उत्तर प्रदेश
प्रोजेक्ट वॉक थ्रू” के अन्तर्गत 18 से 24 मई तक जनसंवाद का आयोजन
अमरोहा (सब का सपना):- अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन के आदेश के क्रम में प्रोजेक्ट वॉक-थ्रू (walk-through) का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत मार्निग/ईवनिंग वॉक के पार्को/मैदानों, बाजारों,मन्दिरों/पूजा स्थलों आदि पर पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की जाये, प्रोजेक्ट वॉक-थ्रू कार्यक्रम के सफल क्रियानवयन हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा लूट, स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट वॉक-थ्रू (Walk-Through)” अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
“प्रोजेक्ट वॉक-थ्रू” के तहत मंगलवार को जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई, एवं आम नागरिकों से प्रत्यक्ष रूप से संवाद स्थापित किया गया । पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उनकी आशंकाओं का समाधान भी किया ।
“प्रोजेक्ट वॉक-थ्रू” का उद्देश्य जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास की दीवार को और अधिक मजबूत करना तथा अपराधियों को यह संदेश देना है कि अमरोहा पुलिस हर समय सजग एवं सतर्क है। “प्रोजेक्ट वॉक-थ्रू” के माध्यम से पुलिस की यह पहल न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित कर रही है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
