Connect with us

उत्तर प्रदेश

उद्यान विभाग कृषक उत्पादक संगठन के लिए एक्टिव होकर कार्य करें प्रोसेसिंग यूनिट और महत्वपूर्ण पूर्ण उपयोगी उत्पादो की जनपद में नई यूनिट तैयार करें जिलाधिकारी

Published

on

dm amroha

अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला परियोजना प्रबंधक की इकाई कृषक उत्पादक संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकास खंडों से आए हुए चयनित कृषक उत्पादन संगठनों की उनके उत्पादन में आने वाली समस्याओं शिकायतों को सुना और उपनिदेशक कृषि को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए । जिला अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यान विभाग कृषक उत्पादक संगठनों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। प्रगतिशील किसानों को आगे लाएं और उन्हें प्रोसेसिंग संरक्षण प्रशिक्षण देकर गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित करें। कहां की टमाटर की चटनी अचार मुरब्बा के यूनिट भी सभी विकास खण्डों में तैयार करें । कृषक उत्पादन संगठनों को प्रोसेसिंग के लिए तैयार करें आलू और केले के चिप्स तैयार करने की भी कृषक उत्पादक संगठन यूनिट लगाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठन अपने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें यदि गुणवत्ता सही रहेगी तो आपके उत्पादों की मांग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सकेगी । बाहर इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और विभिन्न उत्पादों के जुड़े हुए कृषक उत्पादक संगठन मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending