Sambhal news
अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने किया पैदल गश्त
संभल(सब का सपना):- जनपद में अलविदा जुम्मे की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने कस्बा संभल में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने गश्त के दौरान आमजन से संवाद भी किया और सभी से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलविदा जुम्मे की नमाज को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जाए तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।
मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।जनपद पुलिस और प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों के चलते अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
