Connect with us

Blog

Sambhal व्यापारियों ने लगाया देशी घी का भंडारा, श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण

Published

on

चंदौसी/सम्भल(सब का सपना):- चंदौसी के व्यापारियों द्वारा पावन तीर्थ नगरी गोवर्धन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ देशी घी का भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग और आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर भक्ति का वातावरण देखने को मिला। व्यापारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं देश की उन्नति की कामना की।इस आयोजन में चंदौसी के कई व्यापारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवाभाव से भंडारे को सफल बनाया। प्रमुख रूप से कमल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अजय जैन, अनुज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महेंद्र वर्मा, अजय अग्रवाल, डॉ. जगदीश श्रीवास्तव, राहुल पाठक, जगन्नाथ खुराना, गुरुवत सिंह, डॉ. पीयूष राघव, डॉ. अनिल चौहान, अभिषेक अग्रवाल, नवीन रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending