Connect with us

Sambhal news

झमाझम बारिश से मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना

Published

on

बहजोई/संभल (सब का सपना):- जनपद के बहजोई क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से निकलकर बारिश का आनंद लिया।

सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन दोपहर बाद काले बादलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई और लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई। बच्चे बारिश में भीगते और खेलते नजर आए, वहीं युवाओं ने भी बारिश का भरपूर आनंद लिया। दुकानदारों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन मौसम सुहावना होने से बाजारों में फिर रौनक लौट आई।

किसानों ने भी इस बारिश को राहत भरा बताया। उनका कहना है कि खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों के बीच हुई यह बारिश खेतों के लिए लाभदायक साबित होगी। इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और खेती-किसानी के कार्यों में भी आसानी होगी।मौसम में आए इस बदलाव से पूरे बहजोई क्षेत्र का वातावरण खुशगवार हो गया। लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ ही आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending