Trending
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक व हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर किया गया विराट धरना प्रदर्शन
अमरोहा/यूपी (सब का सपना) श्यो सिंह सैनी:- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों व हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नरसंहार व उत्पीड़न के विरोध में अमरोहा के मिनी स्टेडियम में भारी संख्या में हिंदुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महात्मा डॉ करण पुरी जी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों पर पूजा के समय आक्रमण करके हिंदुओं का नरसंहार किया गया है हिंदू मंदिरों में मूर्तियां की तोड़फोड़ करते हुए उन्हें अपमानित किया गया है कई मंदिरों में आगजनी की गई है।
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुए अत्याचार को रोकते हुए दोषियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई
हिंदुओं पर अत्याचार व उत्पीड़न करके धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है और बांग्लादेश सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम है और हमलावरों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की की इस मुद्दे पर तत्काल गंभीर संज्ञान लेकर बांग्लादेश सरकार को मजबूत संदेश भेजें और हिंदुओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार को तुरंत रोकते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्राम चोटीपुरा स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुमेधा ने भारत सरकार से मांग की की बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए जिससे उन्हें अपना धर्म और संस्कृति का पालन करने की स्वतंत्रता मिले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कदम उठाने की मांग की उन्होंने महिला सशक्तिकरण की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि बांग्लादेश में महिलाओं पर अत्याचार तत्काल रोका जाए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पुरजोर मांग उठाई की बांग्लादेश में हिंदुओं में अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोका जाए और उन्हें स्वतंत्र जीवन जीने लायक माहौल प्रदान किया जाए कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर दयाल, सूर्य प्रकाश टांक ज्ञानी अरविंद सिंह ज्ञानी जगबीर सिंह महंत मनोज हरिदास महंत नरोत्तम गिरी जी महाराज महंत लवकुश गिरी जी महाराज महेंद्र रामदास जी महाराज इस्कॉन के प्रतिनिधि ऋषिकेश पांडे आदि मौजूद थे कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से आए भारी संख्या में सनातनी उपस्थित थे कार्यक्रम के बीच-बीच में बांग्लादेश के विरोध में भी नारेबाजी होती रही।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सनातन धर्म रक्षा समिति अमरोहा की ओर से दिया गया ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों घरों पर हमले हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं की निंदा करते हुए भारत सरकार से इस मामले का संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश के हिंदू समुदाय की सुरक्षा की मांग की गई सनातन धर्म रक्षा समिति के आह्वान पर जिले के अमरोहा धनोरा हसनपुर गजरौला नगर समेत सभी बाजार पूरा पूर्णतया बंद रहे और बार एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद कचहरी में भी अधिवक्ता गण कार्य से विरत रहे और सनातन धर्म रक्षा समिति को अपना समर्थन दिया
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
