सरकारी योजनाएं
जिले के सभी ब्लॉकों में अलग-अलग दिन कैंप लगाकर दिव्यांगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाए : डीएम निधि गुप्ता वत्स
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जानकारी देते हुये कहा कि माननीय अध्यक्ष, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति (एचसीजेजेसी) उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ दिव्यांगजन सशक्तीकरण अनुभाग-1 लखनऊ के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों के चिन्हाकंन एवं उनके समय पुनर्वासन हेतु प्रत्येक जनपद में विकास खण्ड स्तर पर शिविर का अयोजन कर उनके चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने, उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाईकिल, वैसाखी, व्हीलचेयर एवं कान की मशीन, एम०आर० किट, स्मार्ट केन, हाथ की कोहनी या कंधा से हांथ कटने पर कृत्रिम हाथ एवं पैर के घुटने या जांग से पैर कटने पर कृत्रिम पैर, पैरों में पोलियो होने पर कैलीपर शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु विद्यालयों में प्रवेश व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 16 जून, 2025 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इस अभियान में जनपद के समस्त विकास खण्ड परिसरों में प्रातः 11.00 बजे अपराह्न 03.00 बजे तक कैम्पो का आयोजन किया जायेगा। कैम्प आयोजन में दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षकों के माध्यम से उपस्थित कराने एवं उनके पूर्ण आवेदन पत्र कराने से संबंधित कार्यों की व्यवस्था हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमरोहा, संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी और संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्ड धनौरा में दिनांक 16 जून 2025 से 18 जून, 2025, विकास खण्ड गजरौला में 19 जून, 2025 तक, विकास खण्ड अमरोहा में दिनांक 23 जून से 25 जून, 2025 तक, विकास खण्ड जोया में दिनांक 26 जून से 28 जून, 2025 तक, विकास खण्ड गंगेश्वरी में दिनांक 30 जून से 02 जुलाई, 2025 तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।
चिन्हाकंन शिविर में चिकित्सकीय बोर्ड का गठन कर दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा तत्पश्चात उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यू0डी0आई0डी0 कार्ड) निर्गत किये जायेंगे, उनकी आवश्यकता के अनुरूप उन्हें सहायक उपकरण जैसे-ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर कान की मशीन एम०आ०किट, स्मार्ट केन, बैसाखी, हाथ की कोहनी या कंधा से हाथ कटने पर कृत्रिन हाथ एवं पैर के घुटने या जांग से पैर कटने पर कृत्रिम पैर पैरों में पोलियो होने पर कैलीपर हेतु चिकित्सकीय टीम द्वारा चिन्हित दिव्यांगों के ऑन लाइन फॉर्म भरवाते हुए नियमानुसार सहायक उपकरण से लाभान्वित किया जायेगा। शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु विद्यालयों में प्रवेश भी दिलाया जाएगा।
दिव्यांगजन द्वारा सहायक उपकरण जैसे- ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर के फॉर्म भरने हेतु उक्त चिन्हाकंन शिविर आयोजन स्थल पर दिव्यांगजन सहायक उपकरण के फॉर्म भरने हेतु निम्नलिखित प्रमाण पत्र मूल रूप में एवं छायाप्रति (फोटोस्टेट) साथ लायें। दिव्यांग प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज के फोटो, आय प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र) जिनकी आय गरीबी की रेखा (वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में रू0 46080/- तथा शहरी क्षेत्रों में रू० 56460/-प्रति परिवार प्रतिवर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त आय प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान का भी मान्य होगा, निवास करने की अवधि का राजपत्रित/ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र, अनूसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की स्थिति में जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर अवश्य होना चाहिये।
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यू0डी0आई0डी0 कार्ड) बनवाने के लिए चार पासपोर्ट साइज के फोटो, आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर के साथ संबंधित दिव्यांगजन को साथ में लायें, ताकि चिकित्सकीय टीम द्वारा परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र (यू0डी0आई0डी0 कार्ड) जारी किया जा सके। शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों में नवीन प्रवेश कराने हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र (यू0डी0आई0डी0 कार्ड), निवास करने की अवधि का राजपत्रित/ग्राम प्रधान कर प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर आवश्यक है।
जनपद स्तर पर गठित समिति के माध्यम से जिला सूचना अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अमरोहा आपस में समन्वय करते हुये कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से करायेंगे। दिव्यांग चिकित्सकीय बोर्ड का गठन मुख्य चिकित्साधिकारी, अमरोहा का यह दायित्व होगा कि दिव्यांग बच्चों के विकित्सकीय परीक्षण हेतु चिकित्सकीय बोर्ड का गठन कर और दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु दिव्यांग चिकित्सकीय बोर्ड को कार्यक्रम स्थल पर तिथिवार अनिवार्य रूप से नामित कर निर्धारित समय पर भेजना सुनिश्वित करायेगे।
कार्यकग स्थल की व्यवस्था खण्ड विकास अधिकारी उक्त दिनांक को विकास खण्ड परिसर के सभागार कक्ष में कैम्प आयोजन संबंधी समुचित व्यवस्थाएँ एवं ग्राम प्रधानों को कैम्प आयोजन संबंधी सूचना से अवगत करायेंगे तथा अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों/रोजगार सेवकों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजन हेतु ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनका अनी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है या कृत्रिम अंग/सहायक उपकराम जैसे ट्राईसाइकिल, शीलवेयर, कान की मशीन, एम०आर०किन्ट, स्मार्ट केन आदि नहीं मिला है या अन्य योजनाओं से लाभान्धित नहीं हुए हैं, या जिन्हें चिकित्सीय सुविधाओं की आवश्यकता है,
शिविर की तिथि से पूर्व ऐसे बच्चों का चिन्द्राकंन कर अपने फील्ड स्तरीय कार्मिकों के माध्यम से शिथिल स्थल पर भेजना सुनिश्चित करेंगे, ताकि चौम्प का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अमरोहा चिन्हाकंन शिविर के निर्धारित तिथियों को अपने सहयोगी कार्मिकों के माध्यम से दिव्यांगजनों का उनके पात्रता के अनुरूप पंजीकरण कर सहायक उपकरण हेतु ऑन लाइन आवेदन पत्र भस्वाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी, अमरोहा चिन्हाकंन शिविर के निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर समका दिव्यांगजनों को मुलाने हेतु अपने अधीनस्थ कार्मिको सचिवों/पंचायत सहायकों के माध्यम से विन्हाऊन कैम्प का प्रचार-प्रसार कराते हुए दिव्यांग यच्चों की उपस्थित्ति सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराये। जिला कार्यक्रम अधिकारी, अमरोहा चिन्हाकंन शिविर के निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर मुलाने हेतु अपने सहयोगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से अपने क्षेत्र में विन्हाकंन कैम्प का प्रचार-प्रसार कराते हुए दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराये।
समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत, जनपद अमरोहा अपने शहरी क्षेत्र से सम्बन्धित समस्त दिव्यांगजनों को उक्त निर्धारित तिथियों/ स्थल पर मुलाने हेतु प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत करायें। शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में प्रदेश की व्यवस्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमरोहा अपने समसा खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उक्त चिन्हाकंन कैम्प में अध्यापकों की ड्यूटी लगाते हुए कि यह दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में प्रवेश हेतु पंजीकरण करना सुनिश्चित करें।
ऐसे दिव्यांग बच्चे जो आपके विद्यालय में पूर्व से पंजीकृत है और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी मना है और उन्हें किसी भी प्रकार का उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण नहीं मिला है तो उनको भी शिविर में बुलाकर फॉर्म भरवा दें ताकि उन्हें भी चिन्हित कर सहायक उपकरण से लाभान्वित कराया जा सके, कृत कार्यवाही से अवगत करायें। जिला विद्यालय निरीक्षक, अमरोहा अपने प्रधानाचार्य के माध्यम से उक्त चिन्हाकंन कैम्प में अध्यापकों की ड्यूटी लगाते हुए कि यह दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में प्रवेश हेतु पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। ऐसे दिव्यांग बच्चे जो आपके विद्यालय में पूर्व से पंजीकृत है और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बना है और उन्हें किसी भी प्रकार का उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण नहीं निला है तो उनको भी शिविर में बुलाकर फॉर्म भरवा दें ताकि उन्हें भी चिन्हित कर सहायक उपकरण से लाभान्वित कराया जा सके और कृत कार्यवाही से अवगत करायें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
