अपराध
मेरी छवि धूमिल करने का किया गया प्रयास: हरपाल सिंह
पूर्व विधायक ने डीएम व एसपी को पत्र भेजकर की कार्यवाही की मांग
गजरौला(सौरभ गोस्वामी) सब का सपना:- पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने डीएम व एसपी को संबोधित शिकायती पत्र में कुछ लोगों पर अपनी छवि खराब करने के लिये झूठे आरोप लगाने की बात कही है। उन्होंने पुलिस से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी की है। पूर्व विधायक हरपाल सिंह द्वारा शिकायती पत्र में बताया गया है कि नाईपुरा निवासी संजीव कुमार व अनिल कुमार आदि ने उनके विरूद्ध अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खाद के गड्ढे की भूमि पर कब्जा कराने का आरोप लगाया था, जबकि यह आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है।
उन्होंने उल्लेख किया है कि लेखपाल द्वारा उस भूमि की जांच की गई संबंधित भूमि को श्रेणी। क की सम्पत्ति बताते हुए सक्रमणीय भूमिधरों के नाम दर्ज होना बताया गया है। पूर्व विधायक हरपाल सिंह के मुताबिक संजीव कुमार व अनिल कुमार द्वारा जो आरोप उन पर लगाए गए हैं, वे झूठे हैं। उन्होंने डीएम व एसपी से इनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
