अपराध
चारपाई पर पड़ा मिला किशोरी का शव परिजनों ने जताई गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका
अमरोहा (सब का सपना) सौरभ गोस्वामी:- जनपद के थाना क्षेत्र गजरौला के अंतर्गत एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब नाबालिग का शव उसके ही कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। नाबालिग के कपड़े अस्त व्यस्त हालत में थे। वहीं स्थानीय लोग किशोरी के गैंगरेप के बाद गला घोटकर हत्या की आशंका जाता रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है।सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक थाना गजरौला इलाके के एक गांव में रहने वाली नाबालिग अपनी मौसी के यहां किसी कार्यक्रम में गई थी। कार्यक्रम में वह डीजे पर डांस करने के दौरान अपने घर वापस लौटी थी। 5 दिन पूर्व ही किशोरी के माता-पिता मजदूरी करने के लिए राजस्थान दादरी इलाके में गए थे। घर पर सिर्फ किशोरी की बड़ी बहन और उसके दो भाई थे। मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास किशोरी का सब उसके ही घर पर चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने गैंगरेप के बाद गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई है।
हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि किशोरी की हत्या की सूचना मिली थी जिसमें पुलिस मौके पर पहुंच गई थीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
