Connect with us

Bijnor news

बिजनौर में अस्पताल संचालक पर फायरिंग, पूर्व टेक्नीशियन गिरफ्तार

Published

on

बिजनौर (सब का सपना):- शहर के मंडावर रोड स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के एक पूर्व टेक्नीशियन ने अस्पताल संचालक डॉ. अशोक चहल पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में डॉक्टर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार आरोपी डॉ. सौरभ त्यागी पूर्व में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डायलिसिस विभाग में टेक्नीशियन के रूप में कार्य कर चुका है। आरोप है कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर अशोक चहल के केबिन में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने हवाई फायर भी किए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ी ऑडियो में गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending