उत्तर प्रदेश
शिक्षा विभाग में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सौंपे गए प्रशस्ति पत्र
अमरोहा (सब का सपना):-सोमवार को राज्य मंत्री, वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन/ प्रभारी मंत्री के०पी० मलिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमो का लोकार्पण /शिलान्यास सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिस मुख्यमंत्री द्वारा कंपोजिट विद्यालय मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल शेखूपुर झकरी विकासखंड हसनपुर बाल वाटिका से कक्षा बारह, व मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय सकतपुर विकासखंड हसनपुर बाल वाटिका से कक्षा आठ का लोकार्पण किया गया । जनपद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री के पी मलिक, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों, विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़ावंशी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया गया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और बेसिक शिक्षा के अध्यापक की उपस्थिति में सुना गया। तत्पश्चात शिक्षक विधायक प्रभारी मंत्री, हरि सिंह ढिल्लों, विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़कवंशी की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक जिन्होंने स्मार्ट क्लास समर कैंप निपुण विद्यालय बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार करने में योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जनपद ने उत्तरोत्तर विकास किया है 2017 से यदि आज की स्थिति को देखा जाए तो अनेक प्रकार के परिवर्तन शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए। कहा की आज जनपद के दो विद्यालयों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है यह अवश्य ही शिक्षा के लिए लाभकारी होगा।
कहा कि यह सब होने के बावजूद भी हमें यह ध्यान देना है कि किस प्रकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जाए। इसमें आप सब की बहुत बड़ी भूमिका होगी की योगदान देकर शिक्षा व्यवस्था को सुधार करना होगा। कहा समाज को ज्ञान और शिक्षा की जरूरत है वह सब आपके द्वारा ही किया जा सकता है आप सब पूरी तन्मयता ईमानदारी के साथ आगे आए और शिक्षा व्यवस्था को सुधार कर विद्यालयों को संवारने सजाने के लिए कार्य करें । कहा कि आप सब को अपनी सोच को बदलना चाहिए साथ ही अच्छी मेहनत करके अभिभावकों की भी सोच को परिवर्तित करना होगा ताकि वह प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों को ना भेज कर सरकारी विद्यालयों में बच्चों को भेजे इसके लिए आपको अभियान चलाने की जरूरत है ।
शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने कहा की शिक्षा में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है बहुत बड़ा बजट सरकार द्वारा शिक्षा के लिए खर्च किया जा रहा है। 2017 के बाद विद्यालयों के कायाकल्प का जो कार्य कराया गया है वह अद्वितीय है। बात यह है कि आप सबको विद्यालय के प्रति लोगों की जो धारणा है समाज की धारणा है उसको बदलना होगा। आज एक करोड़ 92 लाख बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे हैं आप सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि पठन-पाठन को ठीक कर बच्चों के भविष्य को उज्जवल करें। सकारात्मक सोच के साथ और एक अच्छी भावना के साथ कार्य करें।
विधायक हसनपुर ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आज हसनपुर के दो विद्यालयों को लोकार्पण किया है यह हमारे विधानसभा के लिए गर्व की बात है। पहले की शिक्षा व्यवस्था और अब की शिक्षा व्यवस्था में बहुत परिवर्तन हुआ है पहले विद्यालयों में बड़ी-बड़ी घास झाड़ी हुआ करती थी साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था आज अनेक तरह के परिवर्तन करके विद्यालयों को सुंदर और आकर्षक बनाया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश त्रिपाठी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मोनिका जिला समाज कल्याण अधिकारी संबंधित अधिकारी भारतीय जनता पार्टी से राकेश वर्मा, हिमांशु ब्लॉक प्रमुख हसनपुर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
