Connect with us

अपराध

सफाई इंस्पेक्टर पर पार्षद ने लगाये गंभीर आरोप

Published

on

फर्जी बिल लगाकर डीजल घोटाला करने का भी लगाया आरोप

ललितपुर (सब का सपना):- नगर पालिका परिषद में तीन पटल संभाल रहे सफाई इंस्पेक्टर पर शासकीय कार्य में रूचि न लेने, फर्जी बिल लगाकर डीजल के रुपयों में घोटाला करने और कार्यालय से नदारत रहते हुये सफाई कर्मियों से सफाई के अलावा अन्य कार्य लिये जाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुये वार्ड नं. 15 के पार्षद मनमोहन चौबे एड. ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को सौंपा है।

डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में पार्षद मनमोहन चौबे एड. ने बताया कि नगर पालिका परिषद में तैनात सफाई इंस्पेक्टर राजेश जैन के पास वर्तमान में तीन पटल हैं, जिनमें वह टी.एस., कार्यालय अधीक्षक और सफाई इंस्पेक्टर जैसे कार्य देख रहे हैं। आरोप है कि नगर पालिका परिषद में नामांतरण के लिए लोग महीनों से परेशान हो रहे हैं, लेकिन टी.एस. राजेश जैन अपने कार्यालय में नहीं बैठते, जिससे आम आदमी परेशान है। बड़ा आरोप है कि सफाई में भी इनके द्वारा फर्जी बिल लगाकर डीजल घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सफाई के नाम पर तैनात कर्मचारियों की जगह दूसरे लोगों से काम कराकर लाखों रुपया का घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। पार्षद ने जिलाधिकारी से सफाई इंस्पेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पटल वापस लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराये जाने की मांग उठायी है।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending