Connect with us

अपराध

हथियारों की तस्करी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

Published

on

बुलंदशहर(मनोज गिरि) सब का सपना:- जनपद की नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात नगर के बलीपुरा नहर के पास से अवैध शस्त्र तस्करी करने वाले अन्तर्राज्‍य गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छ पिस्टलें 32 बोर एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है । जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस श्लोक कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बलीपुरा नहर के निकट से दो शातिर अभियुत्तो को चार अवैध पिस्टल व एक चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों को ब्लॉक के आगे से खंडहर के पास आम के पेड़ के नीचे से दो पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया है पकडे गए अभियुक्तों पर अब से पूर्व में भी बुलंदशहर व हाथरस में कई मुक़ददमे पंजीकृत है एस एस पी बुलंदशहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पकडे गए अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग गिरोह बनाकर काम करते है और हमारा एक साथी जो कि फरार है और मध्यप्रदेश का रहने वाला है वह मध्यप्रदेश से पिस्टल लाता था और हमारे एक और मथुरा नवासी साथी को देता था जो पिस्टलो की सप्लाई करता था और वही हमें पांच से दस की संख्या में पिस्टल देता है जिसको हम लोग एनसीआर क्षेत्र के नॉएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर व अलीगढ आदि में सप्लाई करते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending