Connect with us

Trending

sambhal संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का समय से हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिलाधिकारी

Published

on

संभल (बहजोई):-जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया।


संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये,शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।


आज तहसील चंदौसी में कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 8 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विकासखंड बनिया खेड़ा के ग्राम गुमथल में चकरोड के प्रकरण का स्थल निरीक्षण करते हुए तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पैमाइश कराकर शिकायत का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उपजिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप आदिम, परियोजना निदेशक डीआरडीओ ज्ञान सिंह, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending