अपराध
अपराधियों के विरुद्ध जनपद पुलिस चला रही अभियान तीन शातिर गिरफ्तार
बुलंदशहर (सब का सपना) मनोज गिरि:- जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के थाना गुलावठी पुलिस द्वारा तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का सामान व नगदी भी बरामद की है।
जानकारी देते हुए बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के चलते जनपद की गुलावठी पुलिस पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तो के कब्जे से एक लेडिस चैन का टुकड़ा पीली धातु, एक लेडिस पर्स जिसमें तेरह छोटे व बड़े मोबाइल फोन सहित एक जेंट्स घड़ी, एक कैमरा सोनी कंपनी का, चार जेंट्स पर्स, लेडीज पर्स, एक सिरिंज, सात नीडिल, 49000 नगदी एवं तीन चाबी के गुच्छे व आईडी कार्ड सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पकड़े गए अभियुक्त की तलाश गुलाबठी पुलिस काफी दिनों से कर रही थी।एसएसपी श्लोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों पर पूर्व में भी विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की वसीम उर्फ हसीन पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला चौधरी वाला थाना सिकंदराबाद, फैसल पुत्र कलवा उर्फ कलुआ निवासी उपरोक्त, आबिदा पत्नी हारून पूर्व पत्नी रफीक निवासी उपरोक्त के रूप में हुई पकड़े गए अभियुक्त की पहचान हुई है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
