Trending
कृषक उत्पादक संगठन सक्रिय होकर करे कार्य इनकम में होगा इजाफा – जिलाधिकारी
अमरोहा:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला परियोजना प्रबंधक की इकाई कृषक उत्पादक संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकास खंडों से आए हुए चयनित कृषक उत्पादन संगठनों की उनके उत्पादन में आने वाली समस्याओं शिकायतों सहित क्या उत्पादन करते हैं कितना टर्नओवर है क्या लाभ है सहित अन्य जानकारी लेकर उपनिदेशक कृषि को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए । जिला अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि विभाग कृषक उत्पादक संगठनों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। कृषक उत्पादन संगठन के लिए बैंकिंग मार्केटिंग प्रशिक्षण पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन सहित अन्य समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। कहा प्रगतिशील किसानों को आगे लाएं और उन्हें प्रोसेसिंग पैकेजिंग मार्केटिंग संरक्षण प्रशिक्षण देकर गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित करें। । कृषक उत्पादन संगठनों को प्रोसेसिंग के लिए तैयार करें और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने को प्रशिक्षित करें । जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठन अपने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें यदि गुणवत्ता सही रहेगी तो आपके उत्पादों की मांग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सकेगी । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र उपनिदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और विभिन्न उत्पादों के जुड़े हुए कृषक उत्पादक संगठन मौजूद रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
