अपराध
शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग का खुला खेल आवाज उठाने पर युवक पर हुआ जानलेवा हमला
गढ़/हापुड (सब का सपना):- शराब के ठेकों पर आए दिन ओवर रेटिंग की खबरें सामने आती रहती है वही विभाग के द्वारा कार्यवाही भी की जाती है। उसके बाद भी शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जब कोई ओवर रेटिंग की आवाज उठाने का कार्य करता है तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। एक ऐसे ही मामले में युवक को शराब की ओवर रेटिंग के लिए मना करने पर मारा पीटा गया है। जिससे कि उसको गंभीर चोट आई है।मिली जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के रविदास चौक पर अंग्रेजी शराब का ठेका स्थित है जहां नगर का ही एक युवक ठेके पर शराब लेने गया था।
जिस पर युवक ने ओवररेटिंग का विरोध किया तो शराब ठेके के कर्मचारियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और युवक को दुकान के अंदर खींच लिया गया। जिसके बाद युबक बुरी तरीके मारा पीटा गया। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं मामले की जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो वह उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां युवक को 32 टांके आए हैं। वहीं परिजनों के द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
