Trending
राजा विक्रमादित्य ने नवसंवत वर्ष की स्थापना की- प्रेम ग्रोवर
चंदौसी (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- चंदौसी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय आह्वान पर चंदौसी जवाहर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर नव संवत 2082 धूमधाम से मनाया गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि यह हिंदू नव वर्ष है और 57 वर्ष पहले राजा विक्रमादित्य ने नव संवत वर्ष की स्थापना की थी। हिंदुस्तान में अंग्रेज तो चले गए लेकिन हिंदुस्तानियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और अंग्रेजों के कैलेंडर को मान रहे हैं आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने ब्रह्मांड की स्थापना की थी।
जिला महामंत्री प्रभात कृष्ण ने कहा कि भारत में आज भी जब बच्चा पैदा होता है तो उसकी हिंदू जन्म तिथि देखी जाती है जब उसका विवाह होता है तो दोनों के गृह देखे जाते हैं और मृत्यु होने पर पंचांग और मूल देखे जाते हैं इसलिए भारतवर्ष में नव संवत के दिन मौसम बदलता है। नई फसल आती है इसलिए नव संवत मनाया जाता है। इस दौरान प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, अनुराग भार्गव, विकास मिश्रा, सुभाष मित्तल, सुशील अग्रवाल, विनोद कुमार बिन्नी, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रहलाद लोधी, रमेश ग्रेवाल, देशराज ग्रोवर, ज्ञान प्रकाश शर्मा, राजू चड्ढा, जयशंकर दुबे, संजीव अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
