उत्तर प्रदेश
प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन
शिक्षकों की लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई
अमरोहा (सब का सपना):- सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गंगेश्वरी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा के नाम एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी को सौपा जिसमें शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
1.अंतर्जनपदीय एवं अंत:जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत आएं शिक्षक शिक्षिकाओं को नगरीय आवासीय भत्ता का लाभ प्रदान किया जाएं।
2. शिक्षकों के उपार्जित अवकाश पोर्टल पर जल्द से जल्द अपडेट किये जाएं।
3. मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यरत बीएलओ ड्यूटी एवं पदाभिहीत ड्यूटी में लगे शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को पूर्व की भांति प्रतिकर पर अवकाश प्रदान किए जाएं।
4.ब्लाक गंगेश्वरी में संकुल शिक्षक के रूखालू एवं नानई में रिक्त चल रहें पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएं।
5.जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लंबित शिक्षकों के प्रकरणों को निस्तारित कियाजाए।
6.शिक्षकों जीपीएफ की लेखा पर्ची जल्द से जल्द पूर्ण की जाएं।
ज्ञापन कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री प्रदीप भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष गौतम सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष वैभव गुप्ता, संजय सिंह, जयवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, प्रमोद कुमार, विकास राहुल,संजय सिंह , तूफान सिंह कटारिया,राकेश शर्मा, चन्द्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
