Trending
पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक ने की पैदल गस्त
अमरोहा/यूपी:- पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा आगामी ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं जनपद में सुरक्षा/शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अमरोहा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व नमाज़ को सकुशल संपन्न कराने एवं अधीनस्थो को संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखने एवं सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान जनमानस से आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा आपस में मिल जुलकर रहने तथा किसी प्रकार की भी भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करने, किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करने वालों व्यक्तियों के सम्बन्ध में तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गयी । महोदय के kनिर्देशानुसार समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद स्थापित किया गया, सभी से जनपद में अमन, चैन, शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गयी । किसी भी अराजक तत्व द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई, माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को किसी भी दशा में बख्शा नही जायेगा ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
