Connect with us

अपराध

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत आत्म सुरक्षा हेतु ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published

on

जनपद संभल – जिलाधिकारी महोदय के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड सम्भल, पवांसा एवं रजपुरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को उनकी आत्मरक्षा हेतु ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया गया। विकास खण्ड- सम्भल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रिठाली एवं सम्भल तथा विकास खण्ड-पवांसा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पवांसा शिविर के 6वें दिन एवं विकास खण्ड-रजपुरा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रजपुरा में शिविर के 10वें दिन छात्राओं को ताइक्वांडो कोच- रेखा, कृतिका, अनुष्का एवं सुरेश कुमार ने सभी बालिकाओं को नी अटैक, फ्रंट-साइड जंप किक, पाम अटैक, नकल पंच के साथ-साथ प्राणायाम का अभ्यास कराया,

जिसमें बालिकाओं ने बड़े ही उत्साहपूर्वक अभ्यास किया तथा उनके प्रति हो रहे भेद-भाव, बाल विवाह, बाल श्रम, शोषण, लैंगिक मतभेद, अत्याचार जैसी सामाजिक कुरीतिओं को खत्म करने के लिए बालिकाओं को उनके अधिकारों, संरक्षण, अच्छे स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, आत्म निर्भर, समाज में समान भागीदारी अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि विभिन्न योजनाओं के प्रति भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में छात्राओं के साथ-साथ प्रशिक्षक, विद्यालय की शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending