hospital
जिलाधिकारी ने किया जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण गंदगी देख भड़के
सम्भल ( बहजोई):- जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया ने जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में ओपीडी, एम.एन.सी.यू. वार्ड, के. एम.सी एवं सी.टी. स्कैन, ऑक्सीजन प्लांट तथा ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया एवं ऑपरेशन थियेटर में मशीनी उपकरण, फोकस लाइट आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रक्तदान कक्ष का भी निरीक्षण किया संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ़ सफाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल की साफ़ सफाई करने वाली ऐजेंसी ऑल ग्लोबल सर्विसेज के सुपरवाइजर अंकित को तीन दिन के अंदर अस्पताल की अच्छी तरीके से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा चिकित्सकों एवं कार्मिकों के स्थानांतरण अगर होते हैं तो अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में लाते हुए उनको रिलीव किया जाए। जिलाधिकारी ने ब्रेकडाउन रजिस्टर चेक करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रजिस्टर के अन्तर्गत जो उपकरण खराब हैं उनको रजिस्टर में लाल स्याही से अंकित किया जाए तथा जो उपकरण सही हो जाएं उनको नीली स्याही से अंकित किया जाए। जो काॅलम रजिस्टर में रिक्त पाए गये उनको भरने के निर्देश दिए। अवनी परिधि योजना के अन्तर्गत जो कार्मिक अस्पताल में अनुपस्थित पाए गये उनके स्थान पर अन्य कार्मिकों उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, सीएमएस डाॅ वीर सिंह,डाॅ गीता अग्रवाल, डाॅ निर्मल सिंह ,फैसेलिटी मैनेजर उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
