Connect with us

Trending

Amroha news गजरौला में ठेकेदार और ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कार्यालय में मिले दोनों के शव,एक शख्स हिरासत में

Published

on

गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- कोतवाली के मोहल्ला बस्ती में एक ठेकेदार व ड्राइवर का शव उन्हीं के कार्यालय पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर एएसपी अखिलेश भदोरिया सहित सर्कल सीओ भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं।

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली के मोहल्ला बस्ती के बायपास रोड स्थित एक कार्यालय का है जहां पर गुरुवार की सुबह दो युवकों ठेकेदार देव ऋषि उर्फ दीपक (42) एवं ड्राइवर इंद्रपाल (40) के शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़े हुए मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहल्ला शुक्लपुरी निवासी रिटायर्ड शिक्षक अतर पाल सिंह का इकलौता बेटा देव ऋषि उर्फ दीपक पैसे से सिंचाई विभाग में ठेकेदार था। दीपक ने अपना एक कार्यालय कस्बे के ही बस्ती इलाके में बायपास रोड पर बना रखा था।

जहां गुरुवार की सुबह उसी के कार्यालय पर ठेकेदार दीपक और उसके ड्राइवर इंद्रपाल पुत्र जबर सिंह निवासी गांव चौबारा थाना गजरौला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों को घर का कार्यालय खुला मिला साथ ही कार्यालय के अंदर खड़ी दो गाड़ियों में से एक गाड़ी स्टार्ट अवस्था में मिली और दोनों के मुंह से जाग आ रहे थे। जिनको देखकर परिजन हक्का-बक्का रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने घटनास्थल का मुआयना किया। और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसे घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। पुलिस अधीक्षक के अनुसार बताया गया की मृत्यु के कारणों की कई एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending