उत्तर प्रदेश
Tigri Ganga Mela :- मंडलायुक्त संगीता सिंह ने तिगरी मेला स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद में शनिवार को मुरादाबाद की मंडल आयुक्त संगीता सिंह अमरोहा में एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जनपद के तहसील धनौरा में समाधान दिवस में पहुंचकर हिस्सा लिया और बछरायूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गंगा धाम तिगरी में लगने वाले ऐतिहासिक मेला स्थल पर पहुंचकर मेला स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि कमिश्नर ने मेला क्षेत्र का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने आगामी तिगरी गंगा मेले के आयोजन के संबंध में जानकारी ली और तैयारियों को समय पर शुरू करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी कार्ययोजना तैयार कर समय पर तैयारियां शुरू करने को कहा।उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इसमें स्वच्छता, पीने का पानी, बिजली, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, यातायात और पार्किंग जैसी जरूरी व्यवस्थाओं पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए।उन्होंने गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर जरूरी इंतजाम करने को कहा। साथ ही, मेला क्षेत्र को साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।
मंडलायुक्त ने सभी विभागों को मिलकर काम करने और मेले की तैयारियां समय से पूरी करने के लिए कहा।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के साथ पोंटून पुल के बारे में बात की। जिलाधिकारी ने बताया कि पोंटून पुल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर शनिवार शाम करीब 5 बजे तक अमरोहा में रहीं।मंडल की कमिश्नर बनने के बाद यह उनका अमरोहा का पहला दौरा था। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, उपजिलाधिकारी धनौरा शैलेश कुमार दुबे और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
