उत्तर प्रदेश
कृषक उत्पादक संगठन उत्पादों की गुणवत्ता और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कमाएं अच्छा लाभ- जिलाधिकारी
अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के साथ वैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जनपद से आये हुए कृषक उत्पादक संगठन कृषि व्यवसायी एजेंसीज ने अपने अपने व्यवसाय के उत्पादन मार्केटिंग लाभ के बारे में एक एक करके जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं सबसे पहले स्वयं खड़े हों मार्केटिंग को बढ़ावा दें अपने उत्पाद की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें । कहा यदि गुणवत्ता ठीक होगी तो आपके उत्पाद की मांग देश और विदेश में अच्छी हो सकेगी और आप अच्छा लाभ कमा सकेंगे। कहा कि कृषि विविधता को अपनाकर प्राकृतिक खेती पर जोर दें जो कि आपकी मृदा के सुधार के लिए भी लाभ देगी। मृदा का स्वास्थ्य ठीक होना कृषि के लिए बहुत अच्छा है । जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि की नवीन तकनीकों का प्रयोग कर अपने उत्पाद को बेहतर करें मशीनरी का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकते हैं । कहा सभी कृषक संगठन मिलकर क्लस्टर के रूप में काम करें । कहा एफपीओ को कृषि एवं बागवानी उत्पादों के विपणन के लिए अच्छी मार्केटिंग जैसी पहल करने की दिशा में भी आगे बढना चाहिए।
जिलाधिकारी ने एफपीओ को ऑनलाईन प्लेटफार्म्स व डिजीटल तकनीकों का इस्तेमाल कर उत्पादों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार लाकर कारोबार को बढाने पर विशेष ध्यान दें। तभी यह संगठन आत्मनिर्भर बन सकेंगे और किसानों को अधिक लाभ प्रदान करने में सक्षम हो सकेंगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र जिला विकास अधिकारी सरिता दुवेदी उपनिदेशक कृषि सहायक निदेशक मत्स्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी और कृषक उत्पादक संगठन एजेंसी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
