Trending
तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, घर में आईं दरारें , इलाके मै मचा हड़कंप
मथुरा (राजकुमार गुप्ता ) सब का सपना:- कोतवाली थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले छत्ता बाजार स्थित मौहल्ला रामजी द्वारा निवासी एक व्यक्ति के घर में मंगलवार रात 11 बजे अंगीठी जलाने पर गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते-देखते ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे जहां घर का सारा सामान जल कर राख हो गया तो वहीं आसपास के घरों की दीवारों व छतों में भी दरारें आ गईं। बाइक सवार दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
छत्ता बाजार के निवासी राजाराम का बेटा किसी काम से बाहर गया था। सर्दी में राजाराम रोज की तरह ही मंगलवार को अंगीठी जलाकर घर में बैठे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते सिलिंडर में तेजी से आग की लपटें उठनें लगीं। साथ ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
आसपास के लोगों की भीड़ यहां जुट गई और किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। कोतवाली थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि घटना में किसी की हताहत नहीं हुई है, लेकिन घर का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। राजाराम के घर की एक दीवार भी गिर गई।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
